Site icon

भाजपा सरकार पिछड़ों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार, मेडिकल में आरक्षण सपा के संघर्षो की जीत -डॉ राजपाल कश्यप

SP backward class meeting prayagraj

SP backward class meeting prayagraj

Spread the love

जेल Online e-Mulakat pass

प्रयागराज :

जाति प्रमाणपत्र Online आवेदन

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ राजपाल कश्यप ने आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नीट की भर्ती में घोटाला, 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला,एक विश्वविद्यालय मे एक ही जाति के प्रोफेसर बने ऐसे ही तमाम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मेडिकल में आरक्षण की घोषणा समाजवादी पार्टी के संघर्षो एवं दबाव पर किया गया। यह सपा की जीत है।

Online सम्पत्ति पंजीकरण

27 अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण भाजपा सरकार मे रोक दिया

निवास प्रमाण पत्र Online आवेदन   

सपा सरकार मे 27 अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ दिया गया जिसे भाजपा सरकार मे रोक दिया गया तब से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में मछुआ, मल्लाह, निषाद, बिन्द, कश्यप समाज के लोग नदियों के किनारे जीवन यापन कर रहें हैं इनके जीवन की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। अखिलेश सरकार में इन्हे बालू के पट्टे दिए गये थे जो अब भाजपा सरकार मे माफियाओ को दे दिए गये हैं। आये दिन बालू खनन को लेकर हत्याएं, गोलीकांड की घटनाएं होती रहती हैं। कुछ माह पहले प्रयागराज के बारा थाने में माफियाओं के इसारे पर मल्लाहों के साथ पुलीसिया अत्याचार हुआ। महिलाओ, बच्चों एवं पुरुषों को जबरन घर मे घुस कर मारा पीटा गया। उनकी नावें तोड़ी गई। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।

 हैसियत प्रमाण पत्र

जनता को अखिलेश सरकार में बने अस्पतालों एंबुलेंस सेवाओं और अन्य सेवाओं का ही लाभ मिला है

Aadhaar एड्रेस अपडेट कैसे करे

राजपाल कश्यप ने कहा कि सरसों के तेल , पेट्रोल , डीजल , गैस सिलेंडर के दामों में काफी वृद्धि की गई है।कोविड काल में आक्सीजन एवं दवाओं की कमी से लोंगो की मौत हुई है। जनता को अखिलेश सरकार में बने अस्पतालों एंबुलेंस सेवाओं और अन्य सेवाओं का ही लाभ मिला है। भाजपा सरकार कोरोना वैरियर्स (Corona Worriors) का ही उत्पीड़न कर रही है।भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कौनधियारा केसोनू यादव की लाठियो सेपीट कर हत्या किये जाने की निंदा की। कहा भाजपा में अखिलेश यादव कीबात करना  अपराध  मना  जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि सभी पिछड़े वर्ग के लोग एकजुट हो सपा के साथ हैं। दावा किया कि श्री अखिलेश यादव के साथ सभी वर्ग के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर श्रृंग वेर पुर मे निषाद राज, महर्षि कश्यप, वीर एकलव्य एवं फूलन देवी की मूर्ति लगवाई जाएगी

UP में कैसे करे Online-FIR


  सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षडॉ राजपाल कश्यप का प्रयागराज की सीमा भीटी, बरौत, हंडिया मे जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई मे इकट्ठे सपा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया गया।
डॉ कश्यप ने आज हंडिया मे मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल एवं शहर के सलोरी मोहल्ले में विशाल निषाद के संचालन में तथा करेली में पूर्व पार्षद नन्दलाल निषाद “नंदा “के आवास पर आयोजित सपा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन को सम्बोधित किया।नंदा के आवास पर सैकड़ों की संख्या में निषाद, मल्लाह, केवट समाज के लोंगो ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।

जनसुनवाई | Online शिकायत कैसे करे


डॉ राजपाल कश्यप रविवार को सुबह 10 बजे संगम क्षेत्र में नाविकों से मुलाक़ात करने के बाद दोपहर में बिजली घर के पास स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे।  श्रृंग वेर मे निषाद राज की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर नमन करने के बाद स्थानीय निषाद, मल्लाह, बिन्द, केवट समाज सहित मौजूद सभी लोंगो से मुलाक़ात कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
    कार्यक्रमों मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव,डॉ मान सिंह यादव, लालता प्रसाद निषाद,बासुदेव यादव,सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,हाजी परवेज,कमल सिंह,जोखूलाल यादव ,पप्पू लाल निषाद, नन्द लाल निषाद “नंदा”,संदीप पटेल ,राम मिलन यादव,रंग बहादुर यादव, नरेंद्र सिंह, संदीप यादव, महेन्द्र निषाद ,रविंद्र यादव,सुरेश मौर्या कृपाशंकर बिन्द, राकेश वर्मा,अंकज,सुधीर निषाद,दिलीप यादव, शौर्य दीप,रमाकांत विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव,नवीन यादव, विशाल निषाद, रमाकांत पटेल, जितेंद्रयादव ,नितेश प्रजापति, सुमित प्रजापति,आशीष पाल,आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version