लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन यादव एवं महासचिव आकिब जावेद का हुआ स्वागत

Spread the love

UP में कैसे करे Online-FIR

प्रयागराज :

Online सम्पत्ति पंजीकरण

पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में काम करूँगा -नवीन

चरित्र प्रमाण पत्र Online आवेदन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नवीन यादव एवं महासचिव आकिब जावेद का आज प्रथम नगर आगमन पर पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।दोनों पदाधिकारी भारी संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ  लखनऊ से चलकर शहर में प्रवेश किये। जिले की सीमा लालगोपालगंज, फाफामऊ, तेलियर गंज, विश्वविद्यालय चौराहा, बालसन चौराहा आदि कई स्थानों पर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

सपा कार्यालय में पहुँचने परदोनों पदाधिकारियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू जवाहर सिंह यादव की मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर नमन नमनकरने के बाद जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव को माला पहनाकर आशीर्वाद माँगा।

जेल Online eMulakat pass


   सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने नवीन यादव एवं आकिब जावेद का फूल मालाओं औऱ मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी 2022 में प्रदेश में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने के लिए अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने कहा की “बड़ों का हाथ औऱ युवाओं का साथ “के नारे को साकार करते हुए पूरी निष्ठां, लगन के साथ काम करना होगा. भाजपा सरकार को हटाने में सर्वाधिक भूमिका युवाओं की होंगी।
  लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, लगन केसाथ अनुशासित सिपाही के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। शीघ्र ही नई कमेटी के गठन के बाद बूथ स्तर पर काम करने का वादा किया। आगामी 5अगस्त को हंडिया तहसील मुख्यालय से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ साईकिल यात्रा निकाल कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों कविरोध करेंगे।

 हैसियत प्रमाण पत्र


इस मौके पर योगेश चंद्र यादव, संदीप पटेल, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, भोला पटेल, आकाश यादव, अमित यादव, आशुतोष यादव, त्रिभुवन यादव, वजीर खान, कुलदीप यादव, संदीप यादव, आर. एन यफा. यादव, सुरेंद्र यादव, पवन यादव, ज्ञानेंद्र पार्थ, धर्मेंद्र, संत लाल वर्मा, अशोक सिंह, रोहित यादव, गोलू, मंजीत, रिशु सिंह, आदि मौजूद रहें।

Aadhaar एड्रेस अपडेट कैसे करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top