प्रयागराज , 19 जुलाई 2021:
श्री देवेंद्र प्रताप सिंह को हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव पद पर नामित
निवास प्रमाण पत्र Online आवेदन
उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक श्री देवेंद्र प्रताप सिंह को हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव पद पर नामित किया है। इस आशय का पत्र यहां पहुंचने पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने आज हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया।
अभी तक एकेडमी के सचिव का दायित्व उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के ही वित्त अधिकारी श्री अजय कुमार सिंह के पास था। मुविवि के परीक्षा नियंत्रक श्री सिंह द्वारा हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव का पदभार संभालने पर हिंदुस्तानी एकेडमी के अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारियों,कर्मचारियों एवं साहित्यकारों ने उनका स्वागत किया।
मुक्त विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने भी परीक्षा नियंत्रक श्री सिंह की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनको बधाई दी। यह महज संयोग ही है कि हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव के पद पर मुक्त विश्वविद्यालय के ही अधिकारी पदासीन होते आ रहे हैं।
इससे पूर्व मुक्त विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री अजय कुमार सिंह का एकेडमी के सचिव का कार्यकाल भी उपलब्धियों भरा रहा। इस अवधि में उन्होंने एकेडमी में कई विकास कार्य कराए और कर्मचारियों के हित के लिए भी काफी कार्य किया।
- रामलला के भक्त श्री कल्याण सिंह - August 21, 2021
- लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन यादव एवं महासचिव आकिब जावेद का हुआ स्वागत - August 2, 2021
- सरदार उधम सिंह बलिदान दिवस पर पर्यावरण भारतीय द्वारा वृक्षारोपण - July 31, 2021